मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारीयों को विभाग में समायोजन करने हेतु


मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन जो कि भारतीय मजदूर संघ संबंधता प्राप्त संगठन के आव्हान पर दिनाँक 15-9-2025 दिन सोमवार को प्रदेश व्यापी ज्ञापन ऊर्जा मंत्री के नाम से सौंपा गया। संगठन द्वारा सरकार से मांग की गई हैं कि ऊर्जा विभाग में नवीन स्वीकृत पदों पर विभागीय परीक्षा लेकर बिजली विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन किया जाये एवं शेष बचे पदों पर भर्ती की जाएं। बता दे कि ऊर्जा विभाग ने कुछ दिन पूर्व 49263 नवीन पद स्वीकृत किए थे जिसमें आगामी तीन वर्षों में नवीन पदों में नियमित भर्ती करने की योजना हैं। संगठन के पदाधिकारीयों ने बताया कि मध्यप्रदेश में बिजली विभाग में 45000 से भी अधिक आउटसोर्स कर्मचारी (जो पूर्ण अनुभवी )लगातार कई वर्षों से कार्यरत हैं ऐसे में नवीन भर्ती होने से हजारों कर्मचारियों पर रोजगार का संकट आ जाएंगा । हमारा सरकार से निवेदन हे कि ,इन्हीं कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा लेकर विधुत कंपनियों में समायोजन करने से ऊर्जा विभाग को योग्य और अनुभवी कर्मचारी मिलेंगे जिससे उपभोक्ता को बेहतर सेवा मिल सकेगी।
ज्ञापन के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापत उपाध्यक्ष लखन केवट, किसन यादव, BMS के विभागीय प्रमुख पंकज मलतारे, BMS जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार वर्मा, दिनेश बिरला, अनिल राठौड़, राहुल अटोदे, पंकज गांगले, विनोद भालसे, रवि सिसोदिया,मांगीलाल कुशवाह, दिनेश राठौड़, पवन गोले, दिलीप यादव, जालु जोशी, मुकेश डावर आउटसोर्स कर्मचारी एवं जिले के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित हुए।





