देशधार्मिकमध्यप्रदेश

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

थांदला । थांदला रोड नौगाँव मे बड़े हर्षोल्लास के साथ कारीगरों ने विश्व कर्मा जयंती मनाई गई जिसमे सभी कारीगर उपस्थित हुए जिसमे कारीगर उदेयसिंह चोपडा, दिलीप परमार, रामचंद्र, उदेयसिंह चौहान, मंजी चौहान, रामसिंह चौहान, अल्केश झंनिया आदि यह हर साल साधक विश्वकर्मा पूजा भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है, जिन्होंने ब्रह्मांड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यह दिन कारीगरों, शिल्पकारों और इंजीनियरों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे अपने उपकरणों, मशीनों और कार्यस्थलों की पूजा करके भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, उन्होंने न केवल देवताओं के महल और अस्त्र-शस्त्र बनाए, बल्कि उन्होंने लंका, और द्वारका का भी निर्माण किया। विश्वकर्मा पूजा का उत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह उन मशीनों के लिए सम्मान जाहिर करने का एक तरीका है, जो हमारी प्रगति का आधार हैं। इस दिन लोग अपने काम में सफलता व सुरक्षा के लिए भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद मांगते हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!