देशमध्यप्रदेशराजनीति

1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

जिले की 1 लाख 92 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 23 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की राशि का लाभ

  झाबुआ । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस प्रकार जिले में 1 लाख 92 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 23 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की राशि का हितलाभ प्रदान किया गया।

         जिला मुख्यालय झाबुआ पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग आर.एस. बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की तथा लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

       इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं लाड़ली बहनाएँ उपस्थित रहीं।

 

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!