देशमध्यप्रदेशमनोरंजनशिक्षा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलमोड़ा को मिली कबड्डी की मेट  

कैबिनेट मंत्री की अनुशंसा एवं विजय मेड़ा के प्रयासों से मिली सौगात - खेल विभाग ने किया वितरण

 झाबुआ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलमोड़ा को कबड्डी खेल के लिए मेट प्राप्त हुई है। यह मेट कैबिनेट मंत्री महोदय की अनुशंसा एवं ग्राम के युवा समाजसेवी विजय मेड़ा के अथक प्रयासों से उपलब्ध कराई गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग झाबुआ के अधिकारी विजय सलाम द्वारा विजय मेड़ा को यह कबड्डी मेट प्रदान की गई। इसके पश्चात मेट विद्यालय में खिलाड़ियों को सौंपी गई।मेट मिलने से विद्यालय एवं क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ियों ने कहा कि अब उन्हें कबड्डी अभ्यास के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिलेगी, जिससे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकेगा। विद्यालय परिवार एवं खिलाड़ियों ने कैबिनेट मंत्री महोदय, विधायिका महोदया, खेल विभाग, तथा विजय मेड़ा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत मेड़ा, नवल निनामा, गुलाबसिंह डामोर आदि उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!