देशधार्मिकमध्यप्रदेश

महिला परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेन मध्यप्रदेश के दौरे पर

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद द्वारा पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत एवं साधु साध्वीजी की प्रेरणा से महिला परिषद द्वारा चलाई जा रही सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना की जानकारी प्राप्त करने और मध्यप्रदेश में चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साधु साध्वीजी भगवंत के दर्शन वंदन हेतु महिला परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेन गांधीमुथा, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीताजी पोरवाल एवं राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मध्यप्रदेश के दौरे पर है।

उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि 28 अक्टूबर को यह प्रवास इंदौर में चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साध्वी श्री चारित्रकलाजी आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर प्रारंभ हुआ। पदाधिकारियों ने गुमास्ता नगर शाखा, जूनी कसेरा बाखल शाखा की बैठक कर प्रेमाजी एवं संगीताजी ने महिला परिषद के संगठन और कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए बहनों से चर्चा भी की और कुछ सुझाव भी दिए।

सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना के अंतर्गत पाठशाला के बच्चों की जानकारी भी ली एवं बच्चों को पुरस्कार भी दिए। वही 28 अक्टूबर को धार एवं रिंगनोद शाखा का भी दौरा किया और वहां संचालित पाठशाला का भी अवलोकन कर योजना संबंधी जानकारी भी ली।

29 अक्टूबर बुधवार को यह प्रवास मोहनखेड़ा में विराजित साध्वी श्री आर्जवकलाजी के दर्शन कर प्रारंभ हुआ यहां से यह प्रवास टांडा पहुंचा जहां साध्वी श्री तत्वलताश्रीजी आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर टांडा पाठशाला का अवलोकन भी किया गया, यहां से बाग में परिषद की बैठक ली एवं रात्रि में कुक्षी महिला परिषद की बैठक कर पाठशाला के विद्यार्थियों से सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना संबंधी चर्चा कर प्रश्न भी पूछे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!