देशमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती के अवसर पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम

झाबुआ। नगर में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती के अवसर पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के साथ साथ भाग लिया । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर झाबुआ में एकतादौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति जनजागृति का संदेश दिया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री सुश्री दीदी निर्मला भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला महामंत्री द्वय विजय (काका) माली, राजेश वसुनिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, समर्थ उपाध्याय, रामेश्वर नायक, मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, भा.ज.यू.मो.जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान, बिट्टू सिंगार, राजेश थापा, मितेश गादीया, श्रीमती रेखा शर्मा, अर्पित कटकानी, अक्षय जैन, मजेसिंह मकोडिया, रजनीश गामड़, प्रकाश मेड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






