गैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कलेक्टर ने किया रंभापुर के मतदान केन्द्र का निरीक्षण

बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता मैपिंग कार्य का किया अवलोकन

झाबुआ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 194-थांदला विधानसभा क्षेत्र के रंभापुर स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

रंभापुर के एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 246 एवं 249 पर बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से की जा रही मैपिंग की सराहनीय प्रगति देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बीएलओ से एप संचालन, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की मैपिंग तथा 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के मतदाताओं की वंशवृक्ष के माध्यम से की जाने वाली प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से करवाया।

निरीक्षण के दौरान एक विवाहित महिला, जिनका नाम 2003 की SIR सूची में नहीं है परंतु 2025 की SSR सूची में है, के उदाहरण से कलेक्टर ने उनके पिता के मतदान केन्द्र की सूची के माध्यम से मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई।
इस अवसर पर निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी (ईआरओ) थांदला महेश मण्डलोई, नायब तहसीलदार मेघनगर श्रीमती मृदुला सचवानी, बीएलओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!