ग्राम पंचायत बेड़ावा मे दुकान में लगी भीषण आग, पुरा सामान जल कर हुआ राख
घंटो देरी से पहुंचा फायर बिग्रेड दल का वाहन

राहुल अड्ड
थांदला। थांदला तहसील की ग्राम पंचायत बेड़ावा में बालू वेस्ता देवदा की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान और घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुए का गुब्बार इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी भयभीत हो गए और जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। घर के अंदर जो भी थे, वे भी मकान से भागने लगे।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा पूरा सामान और मकान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड दल को भी आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पूरी दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें दुकान से जुड़ा मकान भी पूरा जलकर राख हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।

घंटो देरी से पहुंचा फायर बिग्रेड दल का वाहन
मोके पर पहुँचे नवीनता अख़बार के संवाददाता ने स्थानीय लोगो से बात की ओर जानने की कोशिश तो पता चला की फायर बिग्रेड दल का वाहन लगभग 1 घंटे देरी से पहुंचा। साथ हि आग पर काबू पाने के लिए जिस पाइप का उपयोग हो रहा था वह भी फुटी हुई थी। जिसमे आग पर काबू पाने के लिए घंटो मशक्त करनी पड़ी जिसके लिए स्थानीय लोगों मे आक्रोश भी दिखाई दिया।






