क्राइमखेलगैजेट्सदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल करते हुए राज्य स्तर पर अपना और अपने विद्यालय का नाम गोरांवित किया

तेजा गाहरी

राणापुर ।  Second MP state kalarippayattu Champion of Champion Cup- 2025 का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को मेडिकैप्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर में किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। झाबुआ जिले से न्यू वे पब्लिक स्कूल, राणापुर के कुल 16 विद्यार्थियों ने इस चैंपियन कप में भाग लिया और अपने विद्यालय के नाम दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल करते हुए राज्य स्तर पर अपना और अपने विद्यालय का नाम गोरांवित किया।

न्यू वे पब्लिक स्कूल राणापुर के विद्यार्थी Sunder Changod और Porav Damor को स्वर्ण पदक Mohmmad Ali Khan को रजत पदक एवं Parth Soni को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही न्यू वे पब्लिक स्कूल को झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबंधक महोदय हेमंत जैन, सुचित पंचोली, आशीष सोनी एवं श्री अभिषेक अग्रवाल, प्राचार्य राजेश मकवाने एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!