देशमध्यप्रदेशराजनीति

मेघनगर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है: मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से तथा मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया की अनुशंसा पर मेघनगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी में सन्नू तानसिंह भूरिया, चंदा बेन कट्ठा, बदीया सहलोत, जगदीश नायक, भाविक बारोट एवं रमेश वसुनिया को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक बसेर एवं ज्योति नटवर बामनिया को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर गणेश वसुनिया, सावन पारगी, राधा ब्रजवासी, विनोद ‘पिंटू’ बसोड़, मथियास कटारा एवं नवल चारेल को मनोनीत किया गया है। साथ ही राजेश वागरेचा को कोषाध्यक्ष, फारूक शेरानी को कार्यालय मंत्री, सुनील डाबी को मीडिया प्रभारी, अनसिंग बबेरिया को सह मीडिया प्रभारी एवं संदीप रावत को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने की बात कही।

मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और सेवा का संकल्प है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति को आत्मसात कर समर्पण भाव से कार्य करें। हम सभी को मिलकर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, आपसी सामंजस्य और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि “मेघनगर मंडल की यह नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश नेतृत्व की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगी। संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है।” अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, एकता और सेवा भावना के साथ कार्य कर मेघनगर मंडल को भाजपा का एक आदर्श मंडल बनाएं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!