झाबुआदेशमध्यप्रदेश

“थाना प्रभारी अशोक कनेश ने साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति अभियान जागरूकता अंतर्गत खिलाड़ियों को संबोधित किया” 

निर्मल मोठिया

थांदला । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह का आयोजन कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा खेल शिविर के आयोजन प्रभारी नितिन डामर ने बताया कि खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 15 जून के मध्य नवीन नवापाड़ा कस्बा मैदान पर फुटबॉल खेल तथा बेडमिंटन हॉल पर बेडमिंटन खेल का आयोजन सायं 05 बजे से 07:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं, सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया हैं, अभी तक दोनों खेलों में 111 खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा चुका हैं, म.प्र. शासन द्वारा खेल शिविर स्थल पर खिलाड़ियों के बीच घटक अंतर्गत आयोजित गतिविधि का आयोजन करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अशोक कनेश ने खेल शिविर पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने में लगे हैं, नशा करते हैं, बिना लाइसेंस के वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हैं, फटे हुए साइलेंसर वाले वाहन चलाते हैं, पढ़ाई करने की उम्र में मजदूरी करने जाते हैं, नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाते हैं, कम उम्र में विवाह करते हैं, हम सबको ऐसे कृत्यों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी हैं, तथा साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति अभियान जागरूकता अंतर्गत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं “फिल्म गंगाजल” देखने का आग्रह किया, फिल्म में समाज और पुलिस की एक दूसरे के प्रति क्या भूमिका होती हैं यह जानना आवश्यक हैं,

इस अवसर पर वरिष्ठ पीटीआई कालूसिंह भूरिया, सीनियर खिलाड़ी मानसिंह डांगी तथा विशाल मचार उपस्थित थे l

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!