झाबुआदेशमध्यप्रदेशराजनीति

आशुतोष राठौड़ भाजपा सोशल मीडिया विभाग के झाबुआ जिला सहसंयोजक नियुक्त

थांदला । भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से झाबुआ जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर आशुतोष राठौड़ को भाजपा सोशल मीडिया विभाग का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अंकित परमार एवं संभाग सह-प्रभारी दीपक कुमार भगवान की सहमति से जिला संयोजक रवि सूर्यवंशी द्वारा यह नियुक्ति की गई। इस कार्यकारिणी में आशुतोष राठौड़ सहित तीन अन्य जिला सहसंयोजकों एवं पांच सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशुतोष राठौड़ की नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला सहसंयोजक आशुतोष राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!