उज्जैनदेशधार्मिकमध्यप्रदेश
बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री निर्मला भूरिया ने की पूजा-अर्चना
बाबा महाकाल के श्रीचरणों में प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना

बाबा महाकाल के श्रीचरणों में प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना
उज्जैन । श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी पूरे वैभव और परंपरागत गरिमा के साथ निकली। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले तो पूरा उज्जैन “हर-हर महादेव” और “जय महाकाल” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया। मंत्री निर्मला भूरिया ने भी श्रद्धालुओं के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।






