कल्पसूत्र के श्रवण मात्र से 8वे भव में मोक्ष प्राप्ति संभव है – सा. श्री तत्वलताश्रीजी

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । नगर में ज्ञानतत्व तपोमय चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साध्वीजी श्री तत्वलताश्रीजी महाराज साहब ने पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के 5वे दिन अपने प्रवचन में फरमाते हुए, कल्पसूत्र की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि, शास्त्रकार भगवंत ने बताया है कि, कल्पसूत्र का यदि हम श्रवण करते है तो हमे 8वे भव में मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। जीवन में भले आप कोई तपस्या न करो, आराधना न करो, साधना न करो तो भी चलेगा, लेकिन यदि अपने जीवन में कल्पसूत्र का श्रवण हमने किया है तो भी हमारे कर्मों का क्षय संभव है। उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि महापर्व के 4 थे दिन पुज्यश्री को कल्पसूत्र वोहरानें का लाभ जयन्तिलालजी भंडारी परिवार, अष्टप्रकारी पूजा एवं वासक्षेप पूजा का लाभ कमलेशजी भंडारी परिवार और आरती का लाभ शांतिलालजी लोढ़ा परिवार ने लिया। प्रतिदिन परमात्मा की अंगरचना का लाभ विविध लाभार्थी परिवार द्वारा लिया जा रहा है। साथ ही आज जावरा श्रीसंघ से भी प्रतिनिधि आमंत्रण देने हेतु उपस्थित हुए, जिनका बहुमान बहुमान लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया। साथ ही आज नगर में आयोजित सिद्धितप आराधना के पारणा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी संघ एवं परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 9 सितंबर को 35 सिद्धितप आराधको का भव्य पारणा महोत्सव संपन्न होगा।






