श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए – दयारामदास जी महाराज
श्रावण के पवित्र माह में घर घर चल रहे हैं रामायण पाठ के आयोजन में पहुंचे थे महंत श्री

श्रावण के पवित्र माह में घर घर चल रहे हैं रामायण पाठ के आयोजन में पहुंचे थे महंत श्री
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्रावण के पवित्र महा में घर घर श्रीरामचरितमानस युवा मंडल द्वारा संगीतमय मास परायण का पाठ किया जा रहा है इसको लेकर जहां गणमान्य नागरिक इस आयोजन की सराहना कर रहे हैं वहीं बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त भी प्रतिदिन होने वाले इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं उल्लेखनीय है कि इस संस्था द्वारा पिछले 44 वर्षों से भी अधिक समय से नगर के घर घर में संगीतमय मास पारायण का पाठ किया जा रहा है। बुधवार को यह आयोजन नगर के अशोक बंधु के निवास पर हुआ यहां पर विशेष रूप से दाड़की वाले बाबा की तपोभूमि पीपलखूंटा हनुमंत आश्रम से महंत श्री 1008 दयाराम दास जी महाराज पहुँचे थे।

उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को जीवन में श्री राम का चरित्र उतारना चाहिए हमारे जीवन में आवश्यक रूप से भगवान के प्रति भक्ति भाव होना चाहिए तभी हमारे जीवन को सही दिशा मिल सकती है हमें ईश्वर द्वारा प्रदत्त साधनों और इंद्रियों का सदुपयोग करके स्वार्थ रहित जीवन जीना चाहिए।

आयोजन में इंदौर एवं अमझेरा , मेघनगर के प्रसिद्ध भजन गायक सुनील झुंझे , आनंद सोलंकी, अजय परिहार, बेंजो मास्टर जय जादव, ढोलक मास्टर जगदीश कसारा संगीतमय मास पारायण पाठ कर रहे हैं आयोजन में बड़ी-संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखने लायक होती हैं…. समापन में भगवान श्रीराम की महाआरती कर प्रसाद का वितरण भी किया गया वहीं संस्था के संस्थापक संजय श्रीवास एवं मंडल सदस्यों ने अ ने महंत दयादास जी का पुष्प माला से स्वागत किया |





