भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार का मंडल में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत
अतरवेलिया, भगोर एवं कल्याणपुरा में साफा पहनाकर और फूलमालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

संतोष परमार
झाबुआ/कल्याणपुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार के मंडल में प्रथम आगमन पर अतरवेलिया, भगोर एवं कल्याणपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह साफा पहनाकर, पुष्पहार अर्पित कर तथा पुष्पवर्षा के साथ जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन का आधार स्तंभ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करता है तथा संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में निरंतर जुटा हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष परमार, मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ पंड्या, गोपाल कटारा, केशव चौहान, मानसिंह भाभोर, रामा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंसिंग परमार सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी के सामूहिक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा का कार्य करेगी। स्वागत समारोह का समापन भारत माता के जयघोष और संगठन के नारों के साथ हुआ।





