देशधार्मिकमध्यप्रदेश

पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस प्रारंभ हुआ कल्पसूत्र का वाचन

कावड़िया परिवार ने वोहराया शास्त्र

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर के स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर परिसर में श्री सौधर्म बृहद तप्पोगच्छिय श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन दिनांक 23 अगस्त को कल्पसूत्र शास्त्र का वाचन प्रारंभ हुआ।

महापर्व आराधना करवाने आए धर्मोत्तेजक परिषद के वीर सैनिक अभिषेक बोराना (रतलाम), कौशिक शाह (अहमदाबाद), एवं राज संघवी (अहमदाबाद) को कल्पसूत्र शास्त्र अष्टप्रकारी पूजन एवं आरती के पश्चात वोहराया गया। अष्टप्रकारी पूजन, आरती एवं शास्त्र वोहराने का लाभ श्रीमती स्नेहलता मनोहलालजी कावड़िया परिवार ने लिया।

वीर सैनिकों ने कल्पसूत्र वाचन में बताया कि इस शास्त्र में 24 तीर्थंकर परमात्मा का जीवन चरित्र आदि का वर्णन किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!