माही मुख्य बांध के निचले क्षेत्रों में व माही नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गतिविधियां ना करे
माही उपबान्ध के 4 गेट 2-2मीटर एवं मुख्य बांध के 6 गेट 2-2 मीटर मीटर खोले गए
अलर्ट
संदीप वर्मा
झाबुआ । माही परियोजना मुख्य बांध का लेवल दिनांक 10 सितम्बर 2024 को समय 12.00 बजे 451.30 मीटर व माही उपबांध का लेवल 474.50 मीटर तक पहुँच गया है, एवं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी होने व अत्यधिक वर्षा होने से वर्षा का अतिरिक्त जल माही उपबांध के जलाशय से 4 गेट क्रमशः 2-2 मीटर एंव माही मुख्य बांध के 6 गेट क्रमशः 2-2 मीटर खोले गए है है। इस प्रकार माही उपबांध से 587.64 क्यूमेक्स व माही मुख्य बांध से 1450.26 क्यूमेक्स की दर से अतिरिक्त जल माही नदी में प्रवाहित होगा। पानी की आवक अधिक होने पर माही मुख्य बांध के 2 गेट और बढ़ाए जा सकते है अधिक वर्षा होने की स्थिति में किसी भी समय गेट को अधिक मात्रा में खोले जाने की संभावना हो सकती है।
अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि माही मुख्य बांध के निचले क्षेत्रों में माही नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गतिविधियां ना करे एवं नदी के तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखे।





