अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ की आदर्श महाविद्यालय इकाई द्वारा प्राचार्य महोदय को दिया ज्ञापन


संदीप वर्मा
झाबुआ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ की आदर्श महाविद्यालय इकाई द्वारा प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निलेश जी गणावा ने बताया की महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें कंप्यूटर विभाग में ऑनलाइन का कार्य देखने वाले प्राध्यापक के द्वारा विद्यार्थियों के साथ अभ्रता, डराया धमकाया जाता है एवं विद्यार्थी 11 बजे महाविद्यालय में अपना कार्य करवाने के लिए आ जाते है लेकिन अध्यापक के द्वारा बोला जाता है कि 2:00 बजे तक इंतजार करो और जब 2:00 बज जाती है तो 4:00 का समय दिया जाता है और फिर बोल दिया जाता है कि आपका काम नहीं होगा कल आना जिसके कारण विद्यार्थी महाविद्यालय के चक्कर लगता रहता, विद्यार्थी परिषद एवं विद्यार्थियों की मांग है कि महाविद्यालय में सरस्वती मैया की प्रतिमा बनाई जाए, महाविद्यालय में खेल मैदान का कार्य शुरू हुआ था उसे बंद किया गया है उसे भी पुनः शुरू किया जाए, महाविद्यालय में फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर के विद्यार्थियों को साल खत्म होने के बाद पुस्तक मिलती है इस वर्ष विद्यार्थियों को पुस्तक जल्दी दी जाए ताकि पढ़ाई करने में आसानी रहे विद्यार्थियों को , महाविद्यालय के बाहर बाउंड्री का निर्माण किया जाए एवं साथ में बाहर के ग्राउंड के साफ-सफाई की जाए ताकि विद्यार्थियों के साथ कोई अनहोनी ना हो , इन सभी मांगों को 3 दिन के अंदर पूर्ण नहीं करने पर विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन एवं प्राचार्य महोदय का पुतला जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी । विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निलेश जी गणावा, झाबुआ भाग संयोजक विनोद जी गणावा, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष संजय जी परमार, राहुल, अजय, दीपक, काजल, राधा, किरण, पायल, मुस्कान, रेखा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





