हाट बाजार स्थान परिवर्तन पर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर टमाटर फेंककर जताया आक्रोश

राणापुर । हाट बाजार के स्थान परिवर्तन को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बाजार में दुकानें नहीं लगाने देने से आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर टमाटर फेंक दिए और मार्ग जाम कर दिया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों का कहना है कि हाट बाजार का स्थान बदलने से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसी के विरोध में उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।
बाजार में व्यापारियों का हंगामा
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि हाट बाजार को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संचालित किया जाए, ताकि उनके रोजगार और व्यापार पर किसी प्रकार का असर न पड़े।





