मध्यप्रदेशमनोरंजन

7 शूटर टूर्नामेंट ट्रॉफी पर 11 स्टार थांदला ने किया कब्ज़ा

7 शूटर टूर्नामेंट ट्रॉफी पर 11 स्टार थांदला ने किया कब्जा  7 शूटर क्लब के तत्वाधान में सम्पन्न संपन्न हुआ शानदार टूर्नामेंट

 

थांदला – 7 शूटर क्लब थांदला के तत्वाधान में 6 दिवसीय प्रथम टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट ट्रॉफी 11 स्टार क्लब थांदला ने 7 शूटर थांदला को हरा कर अपने नाम की ।
आयोजक और कप्तान विक्की वाखला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 टीम ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में 11 स्टार थांदला और 7 शूटर थांदला ने जगह बनाई दोनों के बीच हुवे मुकाबले में आज 7 शूटर के कप्तान विक्की वाखला ने टॉस जीत के पहला बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसमे पहलें बल्लेबाजी करते हुवे 7 शूटर की ओर से हिमांशु टेलर ने अच्छी बल्लेबाजी करी और टीम 10 ओवर में 84 रन बना पाई रनों का पीछा करने उतरी 11 स्टार के कप्तान प्रांजल भंसाली की टीम ने 7 ओवर में ही 85 रन बना के लक्ष्य हासिल कर लिया इसमें राकेश राठौड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 35 रन बनाए ,साथ ही 11 स्टार की गेंदबाजी इस पूरी प्रतियोगिता में सबसे विश्वसनीय रही , थांदला की कई टीमों में खरगोन ,झाबुआ ,इंदौर ,रतलाम तक के खिलाड़ियों ने शामिल को के प्रतियोगिता ओर दर्शकों को आनंदित कर दिया ,समापन में प्रशांत जानू जैन ओर प्रांजल जैन ने प्रथम इनाम 21000 एवं द्वितीय इनाम 11,000 दोनों टीम को दिए ,साथ में समिति के सभी सदस्य आशीष गोड ,नितिन डामोर ,अतुल चौहान ,प्रशांत उपाध्याय ,तिलक ,राहुल ,कुणल ,सन्नी ,संदेश ,किशोर आदि उपस्थित रहे ।l

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!