

थांदला में स्थित श्री सांवरिया सेठ और श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 29 अक्टूबर 2025 को 20वां अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6:30 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। आप अपने सपरिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ ले सकते हैं। अन्नकूट महोत्सव के दौरान मंदिरों में छप्पन भोग का भोग लगाया जाता है और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाता है। यह आयोजन गवली समाज और नवयुवक मंडल थांदला द्वारा किया जा रहा है।





