क्राइमदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमौसमव्यापारशिक्षा

खाद्य विभाग द्वारा पारा एवं सारंगी में निरीक्षण, 23 नमूने जांच हेतु लिए गए

झाबुआ । कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पारा एवं सारंगी में 25 फरवरी 2026 को निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दूध एवं दूध से निर्मित उत्पाद, मिठाइयाँ तथा विशेष रूप से कोल्डड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी द्वारा सारंगी क्षेत्र में आयोजित होने वाले भगोरिया के पूर्व आमतौर पर विक्रय होने वाले पान मसाला, नमकीन, कोल्डड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 23 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इसी क्रम में जिले में संचालित तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा ग्राम पारा में मिठाई दुकानों का मौके पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग की मिलावट की प्राथमिक जांच की गई। साथ ही ग्रामीणजनों को खाद्य पदार्थों की शुद्धता की पहचान एवं प्रारंभिक जांच विधियों के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि खाद्य सामग्री क्रय करते समय पैकेट पर अंकित निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस नंबर अवश्य जांच लें। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा एवं वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!