देशमध्यप्रदेशशिक्षा

पांच दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर संपन्न विभिन्न राज्यों से 500 जैन बच्चों ने लिया भाग

धार्मिक शिविर संस्कार का वो टिका है जो जीवनभर अपने गुणों की रक्षा करता है-धर्मेन्द्र मुनिजी

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । उच्च शिक्षा प्राप्ति की होड़ के चलते शत प्रतिशत समय बाहरी शिक्षा मे देने के चलते बच्चों मे धार्मिक संस्कार का आभाव वर्तमान मे माता पिता के लिये चिंता का विषय बनता जा रहा है जिसका समाधान धार्मिक गुरु के सानिध्य मे बच्चों को एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बच्चों को धार्मिक संस्कार देना प्रमुख लक्ष्य रखा गया है नही तो भविष्य मे धर्म कैसे करना ये प्रश्न बन जायेगा ईसी क्रम मे धर्मदास गण संप्रदाय के परम उपकारी आचार्य भगवंत उमेश मुनिजी मसा के प्रथम शिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी के संत सती मंडल की निश्रा मे पांच दिवसीय धार्मिक आवासीय संस्कार शिविर का प्रारंभ हुआ जिसका लाभ श्री वर्धमान स्थानकवसी श्रावक संघ मेघनगर को प्राप्त हुआ जिसमे अनेक राज्यों से आये लगभग पांच सो बच्चो ने भाग लिया प्रातःकाल से बच्चो को विभिन्न क्लास के माध्यम से धार्मिक ज्ञान सिखाया गया जिसका समापन धर्मसभा के माध्यम से पूज्य तत्वज्ञ धर्मेंद्र मुनिजी मसा एवं संत सती मंडल के सानिध्य मे हुआ समापन समारोह के मंच से श्री धर्मदास गण परिषद एवं युवा संगठन के पदाधिकारीयों का स्वागत एवं बहुमान मेघनगर संघ द्वारा किया गया विभिन्न जगहों से आये बच्चों के उत्साह की अभिवृद्धि के लिये संगठन द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया पांच दिवसीय आतिथ्य सत्कार का लाभ श्री संघ मेघनगर द्वारा लिया गया समस्त कार्यक्रम का संचालन विपुल धोका एवं राजेश कोठरी द्वारा किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!