
बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले हैं सभी अलीराजपुर के बोरी गांव में मान (मन्नत) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे ।वापस गुना लौटते हुए बुधवार देर रात को घाटाबिल्लोद पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई । हादसे में एक महिला सहित 8 लोगों को मौत हो गई । मृतकों के शव को बेटमा अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे के करीब हुआ । हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से शवों को को बेटमा अस्पताल लाया गया।





