

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर महाराज साहब का 89वा जन्मोत्सव विविध आयोजन के साथ मनाया गया। वक्त जानकारी देते हुए देवेंद्र जैन ने बताया कि, जन्मोत्सव पर 3 दिन का आयोजन हुआ जिसमें विविध धार्मिक सामाजिक मानव सेवा के कार्य संपादित हुए, वही जन्मोत्सव के दिन रात्रि में ज्ञान मंदिर परिसर में पुण्य सम्राट के प्रतिमा के समक्ष 89 दीपक प्रज्वलित किए गए जिसका एवं रात्रि में दादा गुरुदेव की आरती का लाभ श्रीमती स्नेहलता मनोहरलालजी कावड़िया परिवार ने लिया, पुणे सम्राट गुरुदेव की आरती का लाभ श्रीमती मुन्नीबहन भगवानलालजी बोहरा परिवार ने लिया। महिला परिषद प्रचार मंत्री वर्षा जैन एवं सपना सेठ ने बताया कि गुरुदेव के जन्मदिवस के अवसर पर महोत्सव के तीसरे दिन ज्ञान मंदिर परिसर में महिला परिषद द्वारा सामूहिक एकाशना का आयोजन किया गया जिसमें 45 से अधिक आराधको ने लाभ लिया।





