
संतोष परमार
कलयाणपुरा। संदला रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 9 वर्षीय मासूम राजिया की मौके पर ही मौत हो गई। राजिया के पिता मन्नू और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सीमेंट और सरिये से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई।

हादसे के कारण ट्रैक्टर की तेज गति और संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया।






