आदर्श पंचायत का पुरस्कार पाने वाली पंचायत से नहीं सुधर रही नाली
नाली से बाहर आ रहा कीचड़,लगता है ज़िम्मेदार सो रहे कुंभकरण की नींद

संतोष प्रजापत की रिपोर्ट
परवलिया – कहने को तो पंचायत उच्च स्थान पर अपने पीठ थपथपाई में पीछे नही हटती है, परवलिया ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत का पुरस्कार मिला है जिसमे 12 लाख की राशि भी पंचायत को मिली । पंचायत में पुरस्कार राशि का क्या किया ये तो भगवान ही जाने अब ।
भले ही ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का पुरस्कार मिला हो लेकिन परवलिया गांव की मुख्य सड़क पर बनी नाली से निकलता हुआ कीचड़ ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा है । मुख्य मार्ग की सड़क पर बनी नाली से गंदगी बाहर आ रही है जो पंचायत की लापरवाही की गाथा बयां कर रही है। इस नाली पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हुई है, आए दिन चार पहिया वाहन नाली में फंस जाते हैं,रास्ते से गुजरने वाले राहगीर रास्ता बदलकर जाने पर मजबूर है ।
फिर भी पंचायत के जिम्मेदारों के कान में जू तक नहीं रेंग रही है ।
लगता है ग्राम पंचायत के जिम्मेदार कुंभकरण की नींद सो रहे हैं और शायद अब पंचायत चुनाव आने पर ही जागेंगे।





