प्रशिक्षण में सुविधा के लिए ई- अनुदेशन वेबसाइट का लांच जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया
प्रशिक्षण वह साधन है जिसके माध्यम से साध्य सरल होकर ,कार्यशैली में कुशलता प्रतीत होती है- जिला निर्वाचन अधिकारी

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट
झाबुआ सुगम एवं समावेशी निर्वाचन कार्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा ई – अनुदेशन वेब पोर्टल लांच किया गया जो निर्वाचन से सम्बन्धी प्रशिक्षणो को सुगमतापूर्वक निर्वाचन कर्मचारियों तक उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने बताया कि यह एक सारगर्भित प्रशिक्षण वेबसाइट है जो एनआईसी झाबुआ द्वारा डेवलप की गई है। इसका उद्देश्य निर्वाचन कार्यों में सम्पादित होने समस्त पहलुओं को कवर कर प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध करा कर निर्वाचन प्रक्रिया को आसान एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य के सफलतापूर्वक निष्पादन में प्रशिक्षण वह साधन है जिसके माध्यम से साध्य सरल एवं आसान होकर कार्यशैली में कुशलता प्रतीत होती है और इसी कौशल के विकास एवं वृद्धि के लिए यह प्रशिक्षण वेबसाइट को लांच किया जा रहा है, जो निश्चित ही निर्वाचन प्रक्रिया को सशक्त बनाएगी।
ई अनुदेशन :-https://eanudeshan.in/
यह एक प्रशिक्षण वेबसाइट है जो निष्पक्ष, पारदर्शी और कुशल चुनाव कराने के लिए निर्वाचन कर्मचारियों को प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराएंगी। यह वेबसाइट निम्न सुविधा उपलब्ध कराएंगी।
(1) ट्रैनर्स रजिस्ट्रेशन अनुभवी ट्रेनर्स रजिस्ट्रेशन कर अपनी प्रोफाईल बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया सम्बन्धी ट्रेनिंग दे सकते है। प्रोफाईल में ट्रेनिंग सैशन, शेड्यूल उपलब्ध रहेंगे।
(2) निर्वाचन कर्मचारी प्रत्येक कर्मचारी निर्वाचन में अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप ट्रेनिंग मोड्यूल को अपने ज्ञान में वृद्धि के लिए प्रयुक्त कर सकता है।
(3) आम नागरिक आम नागरिक के लिए निर्वाचन कार्य में अपनी जिम्मेदारी, कर्तव्य और उससे सम्बन्धी प्रक्रिया की समझ के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
(4) प्रशिक्षण मॉड्यूल यह वेबसाइट निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के विस्तृत प्रशिक्षण के मॉड्यूल उपलब्ध कराता है। इसमें वीडियोग्राफ,क्विज़ ,परस्पर संवादात्मक प्रशिक्षण सेशन के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया जा सकता है।
(5) क्विज़ निर्वाचन से सम्बन्धी प्रत्येक प्रक्रिया के प्रशिक्षण के उपरान्त क्विज़ भी उपलब्ध कराये गये है।
(6) सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट प्राप्त किये जा सकते है।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एस. एस. मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायाण दर्रो, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी कपिल कुमावत, जिला प्रबंधक लोक सेवा संत कुमार चौबे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





