Uncategorized

निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट

झाबुआ लोकसभा निर्वाचन 2024 मे संसदीय क्षेत्र रतलाम में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता मे समस्त नोडल अधिकारियों की निर्वाचन की तैयारियो की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियो से अब तक की गयी कार्यवाही एवं आगे की कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले मे स्वीप गतिविधियो के तहत की गयी गतिविधियों का ब्यौरा देकर आगामी दिनों में पीले-चावल के माध्यम से मतदान के लिए निमंत्रण दिये जाने की जानकारी दी।

एफएसटी टीमों के द्वारा की गयी सीजर की कार्यवाही ,अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर के निरीक्षण , होम वोटिंग के तहत रजिस्टर 1581 में से 1186 द्वारा मतदान किया जाना, ईडीसी के तहत पात्र मतदाताओं की जानकारी एवं पोस्टल बैलेट के लिए पात्र 554 सेवा मतदाता, अबतक सम्पादित प्रशिक्षण और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण,मतदान सामग्री वितरण से सम्बन्धी प्रशिक्षण, मतदान दलों को ले जाने के लिए उपलब्ध बसों की जानकारी, उनका रुट, बसों का फिटनेस, बसों में जीपीएस फिटिंग,बसों के संचालन के लिए कण्ट्रोल रूम की स्थापना, मतदान सामग्री स्थल पर समस्त सुविधाओ का उपलब्ध किया जाना, वितरण से सम्बन्धी लेआउट मेप,पार्किंग की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग से सम्बन्धी तैयारी,वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप का वितरण जैसी तैयारियो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप के साथ प्रयुक्त होने वाले 12 दस्तावेजो के सम्बन्ध मे जानकारी घर-घर दिया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ मतदान दलों के लिए भीषण गर्मी में मेडिकल किट की सम्पूर्ण व्यवस्था ओआरएस, छाछ के सम्पूर्ण इंतजाम किये जाये, वेबकास्टिंग के तहत एसओपी बनाये एवं कंट्रोल रूम की स्थापना सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एस. एस. मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायाण दर्रो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, समस्त नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!