क्राइममध्यप्रदेश
थांदला के करीब के गांव में मिली युवक की लाश
हत्या या आत्महत्या थांदला पुलिस जांच में जुटी

थांदला के करीब के गांव रुंडीपाड़ा में अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो पाई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रुंडीपाड़ा में खेत में अज्ञात युवक की लाश मिली है। थांदला पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाश की पहचान में जुड़ गई है। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या कहा नहीं जा सकता पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।





