
तेजमल गाहरी
राणपुर । नगर के जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रतिमाओं का विभिन्न औषधियों से हुआ शुद्धिकरण किया गया । पर्युषण पर्व 31 अगस्त से प्रारम्भ होंगे । इसी के चलते सम्पूर्ण भारतवर्ष के 1200 जैन मंदिरों में एक साथ जिनालय शुद्धिकरण का कार्य सम्पन्न हुआ । श्री मालवा श्वेतांबर जैन संघ नवरत्न परिवार द्वारा इस शुद्धिकरण का लाभ लिया जा रहा है । रानापुर के तीनो जिनालय में भी जिनालय शुद्धिकरण का कार्य हुआ । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में रविवार को पुजारी जी,शिरीष कटारिया, विनय कटारिया,अभय कटारिया, पिंटू सालेचा, मनोरमा आर कटारिया एवम पाठशाला के बच्चो ने इस पुण्य कार्य मे लाभ लिया।





