

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । नगर में आयोजित ज्ञानतत्व तपोमय चातुर्मास अंतर्गत सोमवार जन्माष्टमी के शुभ दिन चातुर्मास निश्रा प्रदाता साध्वीजी श्री तत्वलताश्रीजी महाराज साहब का 56वा जन्मोत्सव विविध धार्मिक एवं सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। आज प्रवचन में पुज्यश्री ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए पूज्य, दादा गुरुदेव, पुण्य सम्राट गुरुदेव, एवं अपनी उपकारी गुरुमैया स्नेहलताश्रीजी महाराज साहब के उपकारों को याद किया। साध्वीजी कुसुमलाताश्रीजी, साध्वीजी श्री जिनांगयशाश्रीजी महाराज साहब ने पूज्य तत्वलताजी महाराज साहब के जन्मोत्सव पर गुरु गुणानुवाद किया, पंकजजी चोपड़ा, चित्राजी दलाल ने भी अपने भाव व्यक्त किए। उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि पूज्य साध्वीजी के जन्मोत्सव पर आज साधर्मिक भक्ति, सामूहिक सामायिक, चौबीसी एवं वधामने का आयोजन किया गया। जिसमे विविध लाभार्थियों ने भाग लिया।





