मध्यप्रदेशमौसम

जिले मे लगातार हो रही बारिश से मकान का हिस्सा गिरा

डाॅ विक्रांत भूरिया ने किया निरीक्षण सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश

संदीप वर्मा

झाबुआ । झाबुआ जिले मे विगत दो दिवस से भारी हो रही है जिससे अनेक जगह जल भराव की स्थिति बन रही है जिले में हो रही लगातार वर्षा से जनहानी की सूचना प्राप्त हो रही है। झाबुआ विधानसभा अन्तर्गत ग्राम चारोलीपाडा के काना फलिया में तोलिया खराडी का मकान का हिस्सा बारिश से गिर गया जिससे पालतु पशु घायल हुए। जिस की सुचना पर झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया ने भारी बारिश के दौरान ही चारोलीपाडा पहुंच कर मौक का जायजा लिया । डाॅ भूरिया ने इस अवसर पर परिवार को ढाढस बनाया तथा सहायता के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व पटवारी को नुकसानी का पंचनामा बनाने हेतु निर्देश दिये गये साथ ही अपनी ओर विधायक निधि से भी आर्थिक सहायता प्रदान करने घोषणा की । इस अवसर पर बन्टू अग्निहोत्री, कालू मेडा सरपंच प्रतिनिधि, नितेश डामोर उपस्थित थेे।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!