मध्यप्रदेशमनोरंजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित

संदीप वर्मा

झाबुआ । “राष्ट्रीय खेल दिवस” मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों पर हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न स्व. मेजर ध्यानचन्द की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में बाक्सिंग प्रतियोगिता, एथलेटिक्स मैदान पुलिस लाईन झाबुआ पर नीम्बू रेस, दौड, हैण्डबाल मैदान रातीतलाई झाबुआ पर हैण्डबाल खेल प्रतियोगिता एवं कॉलैज मैदान झाबुआ पर फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी विजय कुमार सलाम, दिनेश खराडी, गौरव बारिया, हैण्डबाल प्रतियोगिता में जिला हैण्डबाल प्रशिक्षक अवलोक शर्मा, एथलेक्टिस प्रतियोगिता में सुश्री शिफाली मसीह, फुटबाल प्रतियोगता में राम सिंह मोहनिया, धर्मेश बामनिया, सुरेन्द्र बारिया का सहयोग रहा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!