धार्मिकमध्यप्रदेश

रोटरी क्लब अपना का एक और स्थाई प्रकल्प प्रारंभ

अंतिम संस्कार हेतु कम से कम एवं लागत मुल्य पर लकड़ी दि जावेगी

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं सचिव के नेतृत्व में एक ओर स्थाई प्रकल्प का शुभारंभ हुआ रोटरी क्लब हमेशा से सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं इसी कड़ी में मुक्तिधाम पर दाह संस्कार हेतु लकड़ी की उपलब्धता की गई है, परिजन को लकड़ी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लकड़ी की व्यवस्था के लिए नगर से 2 किलोमीटर दूर बने मुक्तिधाम तक टेंपो द्वारा ले जाना पड़ती थी फिर लकड़ी भरना खाली करना बड़ी असुविधा होती थी उसको देखते हुए अब रोटरी क्लब अपना द्वारा जन सहयोग से लकड़ी की व्यवस्था मुक्तिधाम पर ही कर दी गई है रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था को जन सहयोग से ही संचालित किया जाएगा एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार हेतु कम से कम एवं लागत मुल्य पर लकड़ी दि जावेगी एवं कोई अती गरीब या जिसके आगे पिछे कोई नहीं है या बाहर का व्यक्तित्व किसी हादसे के कारण मृत्यु हुई है ओर परिजन के चाहने पर एवं उस परिजन कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है एसे लोगो का अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी का शुल्क नहीं लिया जाएगा अभी क्लब द्वारा लिए गए गनिर्णय अनुसार एक व्यक्ति के दांह संस्कार में 300 किलो लकड़ी लगती है उस अनुसार एक व्यक्ति के दांह संस्कार हेतु 1500/- रुपए लिए जाएंगे जिसकी रसीद दि जाएगी बिना रसीद कोई ओर कोई स्वेच्छा से ज्यादा देना चाहते हैं तो वह उनकी मर्जी जो भी राशि दि जावेगी उसकी रसीद दि जाएगी बिना रसीद लकड़ी नहीं दि जावेगी। आने वाले समय में कण्डे कि व्यवस्था भी कि जाएगी तब कुछ राशी ओर बढ़ाई जा सकती है, बरसात के कारण अभी काम चलने के लिए थोड़ी लकड़ी उपलब्ध है ओर भी लकड़ी अभी आना बाकी है वह भी बहुत जल्दी जन सहयोग से आने वाली है नगरवासी इस मान सेवा कार्य की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब को बधाई दे रहे हैं ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!