धार्मिकमध्यप्रदेश

सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की महाआरती जलाभिषेक व प्रसादी वितरण कर संपन्न हुई

संदीप वर्मा

देवास । गुजराती सेन समाज ट्रस्ट व युवा संगठन द्वारा सत्य, सेवा, अहिंसा एवं सद्भावना के प्रतीक, सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की महाआरती जलाभिषेक व प्रसादी वितरण कर संपन्न हुई । ईश्वर की आराधना के माध्यम से मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता की पुण्य ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाले संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के तेजस्वी और मंगलकारी विचारों के पावन प्रकाश से अनंतकाल तक यह जगत आलोकित एवं सुवासित होता रहेगा सेन समाज सहित संपूर्ण जगत कल्याण की इस कामना को लेकर सिविल लाइन स्थित संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर गुजराती सेन समाज ट्रस्ट व युवा संगठन ने महाआरती कर प्रसाद वितरण की साथ ही गुजराती सेन युवा संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल परमार का सफलतम 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर परमार ने अपने कार्यकाल मे किए सामाजिक हित के कार्यों व संगठन के प्रती सच्ची निष्ठा समर्पण श्रद्धा समाज के प्रती रखने हेतू गुजराती सेन समाज ट्रस्ट व यूवा संगठन द्वारा सराहना कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया तथा प्रदेश स्तर पर सेवा करने हेतू प्रेरीत किया व समाज सेवी जगदीश गोयल की समाज सेवा व सामाजिक कार्यों में समाज के प्रती समर्पण सेवा भाव को देखते हुए गुजराती सेन समाज ट्रस्ट देवास कोर कमेटी व प्रदेश शीर्ष नेतृत्व द्वार सर्व सम्मति से गुजराती सेन युवा संगठन देवास का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया गोयल को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोनित होंने पर समाज बंधुओ द्वारा हर्ष जताते हुए गोयल का आतिशबाजी कर ढोल पटाखे के साथ मिठाई खिलाकर पुष्पमलाओ से भव्य स्वागत किया व नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी व मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति के प्रदेश संरक्षक भरत भाटी ने समाज को संबोधित कर सेन जी महाराज को सादर नमन करते हुए कहा जीवन में पवित्रता और सात्विकता का संदेश देने वाले हमारे सेन महाराज जी के आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे सेन समाज के आराध्य श्री सेन जी महाराज ने सत्य, सेवा और समाज कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हम सब का मार्गदर्शन कर रहे हैं साथ ही अन्य बंधुओ द्वारा भी संबोधन दीया गया इस अवसर पर युवा संगठन के सवरक्षक पार्षद प्रतिनिधी राज वर्मा, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, जितेंद्र बलाजी,मनीष गोयल कुलदीप वर्मा, जीतेंद्र सरोला वरिष्ठ समाज सेवी बंसीलाल वर्मा, श्री राम वर्मा, रमेश वर्मा सिया, रामाकांत पिपलोदिया, रतनलाल वर्मा, राजाराम वर्मा, मोहन लाल वर्मा, मुकेश परमार, दिलीप परमार, जीतेंद्र (राकेश) वर्मा, अरुण परमार, चिंटू वर्मा, हरीश श्रीवास, कमलेश श्रीवास, जीतू राठौर,रवि वर्मा, माखन गोयल, दुलीचंद गोयल,अर्जून गोयल(श्री राम टेंट), मुकेश वर्मा, प्रमोद भाटी, रमेश वर्मा, दयालु वर्मा, राजा वर्मा, नीलेश परमार, राहुल परमार, शुभम वर्मा, राजा वर्मा (केलादेवी), नवीन आमचा, ओमप्रकाश वर्मा, लखन वर्मा, संजिव वर्मा,दीपक परमार, शुभम वर्मा धर्मेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, जे.पी वर्मा, छोटू वर्मा, सोनू वर्मा, महेश वर्मा, संदीप वर्मा, शरद वर्मा, आदि सैकड़ों की संख्या में समाज जन मौजूद रहे व कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री संतोष वर्मा व राजेन्द्र वर्मा (चंदाना) ने माना ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!