

संदीप वर्मा
थांदला । मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित कर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की जाना है जिसके अंतर्गत 27 सितंबर को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी थांदला तरुण जैन के मार्गदर्शन में वार्ड 03 में शीतला माता मंदिर एवं नागरेचा माता मंदिर में सफाई कार्य में श्रमदान किया गया एवं मेट्रो स्कूल में शौचालय एवं कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त श्रमदान कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंडा, परिषद पदाधिकारीगण एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पप्पू बरिया, स्वच्छता निरीक्षक गौरंक सिंह राठौर, अंशुल परिहार विजय गिरी, मेट्रो स्कूल के बालक बालिकाएं एवं स्कूल स्टॉप तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।





