धार्मिकमध्यप्रदेश

जिनशासन गौरव आचार्य भगवंत पूज्य उमेशमुनीजी म.सा. ‘अणु’ की स्मृति दिवस पर 450 एकसान तप संपन्न

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । महान आत्माओ का चरित्र हमेशा प्रेरणादाई होता है ऐसे ही स्थानकवासी संप्रदाई मे धर्मदास गण के एकाभवतारी उमेश मुनीजी महाराज की सम्पूर्ण जीवन वर्तमान के वर्धमान जैसा था उनके संयमी जीवन मे उन्होंने धर्मदास गण मे अनेक उपलब्धिया प्रदान की जिसमे मेघनगर संघ को पूज्य उमेश मुनीजी द्वारा हस्तलिखित साहित्य का खजाना पूज्य नांदाचार्य साहित्य समिति के रूप मे प्रदान किया ऐसे गुरु के उपकारों को गण परिषद अनेक धार्मिक आयोजन के साथ निर्वाह कर रहा है वर्तमान मे धर्मदास गण के प्रमुख उज्जैन चातुर्मास हेतु विराजित आगामविषारक पूज्य जिनेन्द्र मुनीजी म.सा.की प्रेरणा से मेघनगर श्री संघ में द्वितीय एवं तृतीय दिवस नवकार मंत्र जाप एवं अणु चालीसा,जिनवाणी का आयोजन किया गया जिसमे शुक्रवार को स्वाध्याय संघ थांदला से दो श्राविकाएं एवं शनिवार को सुश्रावक संजय जी मूणत,राजपालजो मूणत अणु स्वाध्याय भवन पधारे पुज्य गुरुदेव के जीवनकाल की विभिन्न घटनाओं और गुरुदेव के संयम जीवन यात्रा की पूरी व्याख्या की अणु की महिमा के गुणगान किये। राजपालजी ने स्तवन के माध्यम से गुरु गुणगान किये। प्रवचन प्रभावना सुश्रावक सुरेन्द्र रतनलालजी कटारिया परिवार द्वारा वितरित की गई तृतीय दिवस 160 श्रावक श्राविका द्वारा महावीर भवन पर सामूहिक एकासन तप की आराधना की गई जिसमे वागरेचा,बाफना धोका,भंडारी, कटारिया, जैन, खेमेसरा, झामर सोनी, पीचा, छाजेड़, बडोला कुल 15 परिवार द्वारा तीन दिवसीय एकासन का लाभ लिया जिसमे प्रथम दिवस 140 एकासन, द्वितीय दिवस 120 एकासन, तृतीय एकासन 160, एकासन संपन्न हुए द्वितीय दिवस एकासन प्रभावना संघ उपाध्यक्ष विनोद बाफना तृतीय दिवस प्रभावना तप चक्रेश्वरी स्नेहलता हंसमुखलालजी वागरेचा परिवार द्वारा वितरित की गई आयोजन का संचालन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विपुल धोका ने किया।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!