देशमध्यप्रदेशराजनीति

झाबुआ जिले की तीनों विधानसभाओ का दौरा करेगे

कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव संजय दत्त

प्रेस नोट

संदीप वर्मा

झाबुआ । कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव संजय दत्त आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024 बुधवार झाबुआ जिले की तीनों विधानसभाओं का दौरा करेगे जिसके अन्तर्गत तीनों विधानसभा अन्तर्गत आने वाले ब्लाक कांग्रेस कमेटीयों की संयुक्त बैठक लेगें साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारीयों को कांग्रेस की आगामी कार्यक्रम एवं कांग्रेस पार्टी को मजबुती प्रदान करने के सबंध में दिश निर्देश प्रदान करेंगें। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि एआईसीसी के सचिव दत्तजी प्रातः प्रातः 11.00 बजे कृर्षि मंडी पेटलावद में पेटलावद, सांरगी, झकनावदा, रामा ब्लाक के पदाधिकारीयों की एवं दोपहर 1 बजे थांदला कृर्षि उपज मंडी में थांदला,मेघनगर, खवासा ब्लाक के पदाधिकारीयों की तथा सांय 4 बजे झाबुआ विधायक कार्यालय गोपाल कॅालोनी में झाबुआ, रानापुर, बोरी, कल्याणपुरा के ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीयों की बैठक लेगें। उक्त बैठक में पूर्व केबीनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया झाबुआ एवं वीरसिंह भूरिया थांदला विधायक तथा पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसंवत भाभर सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। प्रकाश रांका ने जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस तथा एनएसयुआई सहित समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयों से अपील की है कि वे उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!