देशधार्मिकमध्यप्रदेश

राजवाड़ा गरबा मंडल एवं राजगढ़ नाका गरबा मंडल में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

संदीप वर्मा

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के तत्वाधान में सोमवार रात्रि को राजवाड़ा गरबा मंडल एवं राजगढ़ नाका गरबा मंडल में मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जन सामान्य को मद्य निषेध सप्ताह का महत्व बताया गया साथ ही नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सामान्य ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से उपसंचालक पंकज सांवले, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर, कलाकार श्रीमती सुमन सलाम, श्रीमती कुसुम भूरिया श्रीमती अंजू भाबोर, अखिलेश उपस्थित रहे, गरबा मंडल की प्रबंधन समिति के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!