

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रायमरी से लेकर हाईस्कूल तक मेघनगर ब्लॉक एवं राणापुर ब्लॉक के 72 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड एवं मेडल एवं 15 सेवानिवृत्ति शिक्षक को एक्सीलेंट अवार्ड मेडल पज्ञना कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब अपना मेघनगर के तत्वावधान आयोजित शिक्षक बी इ ओ कार्यलय में आयोजित समारोह के दौरान कुल 87 शिक्षकों को सम्मान हुआ सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया

उक्त कार्यक्रम के अतिथि बी आर सी महेश सोलंकी , सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी नवल सिंह जी नायक साहब व सेवानिवृत्त शिक्षक जयेंद्र बैरागी के आतिथ्य में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। शुभारंभ पश्चात रोटरी परंपरा अनुसार कार्यक्रम की विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ की घोषणा वरिष्ठ रोटेरियन मांगीलाल नायक द्वारा की गई एवं चतुर्विद मंत्र का वाचन वरिष्ठ रोटेरियन गोविंद सिंह चौहान द्वारा किया गया। स्वागत भाषण रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ने देते हुए कहा कि रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं एवं रोटरी क्लब अपना के सचिव कमलेश गरवाल ने नेशनल बिल्डर अवार्ड की चयन प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को नैशन बिल्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. यह अवॉर्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है जो उचित शिक्षा देते हैं और सामाजिक कार्यों में रूचि लेते हैं. रोटरी इंडिया के मुताबिक, राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाता है. इस मूल्यांकन में स्कूल के छात्र और प्रधानाध्यापक सहभागी भी होते हैं रोटरी के मापदंड अनुसार मूल्यांकन के आधार पर किया गया है यह अवार्ड रोटरी इंटरनेशनल से इ-मेल द्वारा प्राप्त कर प्रिंट निकाली जाती है। कार्यक्रम में पधारे अतिथी सेवानिवृत शिक्षक रोटेरियन जयेंद्र बैरागी ने अपने उद्बोधन में कविता पाठ करते हुए सदन में बैठे सभी शिक्षकों को खूब गुदगुदाया एवं शिक्षक सम्मान के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि रोटरी क्लब अपना द्वारा यह सम्मान बहुत सराहनी है आपके द्वारा जो सम्मान दिया जा रहा है वह शिक्षक साथियों को ऊर्जा प्रदान करेगा इस कार्यक्रम में पधारे सेवानिवृत शिक्षक समाजसेवी नवल सिंह जी नायक ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा कि एवं अपने सेवा कार्यकाल के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि हमारे समय में शिक्षक को गांव के लोग काफी सम्मान देते थे आज की स्थिति बहुत विपरीत हो चुकी है आप सभी शिक्षकों को बहुत संयम से अपना कार्य करने की आवश्यकता है। बी आर सी महेश सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीखने और सिखाने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। नवल सिंह जी नायक साहब ने अनुभवों को साझा किए बिल्कुल सही है परंतु शिक्षक ही समाज को नई दिशा देता है। और एसे शिक्षक जो पूरी ईमानदारी से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षकों को रोटरी क्लब अपना के माध्यम सम्मानित करना एक सराहनी पहल है वैसे रोटरी क्लब अपना के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं है अपितु सेवा कई क्षेत्र में कार्य करता है मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक उपयोग में आने वाली हर वस्तु की सुविधा रोटरी क्लब अपना द्वारा दी जा रही है अभी कुछ दिनों पहले मुक्तिधाम पर मेने देखा कि रोटरी क्लब द्वारा अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम पर ही लकड़ी कम से कम दाम में उपलब्ध करवाई जा रही है यह कार्य भी अति प्रशासनी है इसके अलावा भी रोटरी क्लब द्वारा संचालित कई स्थाई प्रकल्प हैं जिसका मेघनगर एवं आसपास के रहवासी लाभ ले रहे हैं ओर हम सभी नगर वासियों को गर्व है कि यह सभी सुविधाएं नगर के हर व्यक्ति के लिए हमेशा आसानी से मिल जाती है वरना बड़े शहरों में तो ढूंढने से भी और पैसा देने पर भी सुविधा नहीं मिल पाती है।
उक्त कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक साथी एवं निवृत्तमान शिक्षक यह सम्मान पाकर बड़े प्रसन्नचित हुए एवं रोटरी के द्वारा की जाने वाली सेवा में शारीरिक सहयोग हेतु अपने विचार रखें और कहा गया कि जब भी रोटरी द्वारा कोई सेवा का कार्य हो तो हमें जरूर आमंत्रित करें छुट्टी के रोज हम रोटरी के साथ सेवा कार्य करने में सहयोग करेंगे उक्त कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित रोटरी क्लब अपना के मांगीलाल जी नायक गोविंद सिंह चौहान कांतिलाल नीमा रोटरी क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा कुसुम सोलंकी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भारत मिस्त्री ने किया एवं आभार कमलेश गरवाल ने किया ।





