Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशशिक्षा

सीनियर कन्या छात्रावस और बालक छात्रावास बामनिया का आकस्मिक निरीक्षण

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा

 

संदीप वर्मा

  झाबुआ । कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सीनियर कन्या छात्रावस और बालक छात्रावास बामनिया का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। छात्राओ द्वारा बताया गया कि अधीक्षिका और चौकीदार किसी काम से पेटलावद गए हैं। दर्ज 50 में से 38 बालिकाए उपस्थित पाई गई।

धीक्षक उपस्थित नहीं होने के कारण रिकार्ड का अवलोकन नहीं हो सका। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा बालिकाओं से पढाई के बारे में चर्चा की गई, भोजन, शौचालय, बाथरूम साफ़-सफाई आदि व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधीक्षिका को कारण बताओं सूचना पत्र देने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार यादव को निर्देशित किया गया तथा साथ ही छात्रावास की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। बालक छात्रावास बामनिया में बच्चों से हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे गए। अधीक्षक को बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। साफ़ सफाई, रिकार्ड व्यवस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान बी ई ओ और बीआरसी दोनों उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!