पत्नी ने प्रेमिका से मिल, पति को उतारा मौत के घाट
काकनवानी थाने पर गुमसुदगी की दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

थांदला । प्रेमिका के लिए पति की हत्या पत्नी ने प्रेमिका से मिला पति को उतारा मौत के घाट, फरियादिया ने थाना काकनवानी पर आकर अपने पति रसु पिता रूपा डामोर के गुम होने की गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी थांदला रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना काकनवानी की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की जांच की गई। आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गुमशुदा की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मै घर के अंदर थी व मेरा पति घर के बाहार सोया था तो रात्री करीब 11.00 बजे मेरे गाँव का पारसिहं पिता मादु डामोर मेरे पति को ले जा रहा था जिसे मैंने खिडकी से देखा था। यह बात मैने पारसिंह के डर के कारण थाने पर व किसी को नही बतायी थी। आज मेरे पति के गुम होने के बहुत दिन हो गये तो मैने मेरे लडके व ग्राम के सरपंच को घटना की बात बताई व थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। काकनवानी पुलिस टीम द्वारा ग्राम डुंगरीपाडा में पारसिंह से पुछताछ की तो उसने बताया कि मैने रसु पिता रूपा डामोर को मारकर मेरे खेत के सेडे मे गाड दिया है। सुचना पर मौके पर अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग थान्दला आर.एस. राठी के निर्देश मे पंचानो के समक्ष संदेही पारसिहं के बताये स्थान पर जाकर उस स्थान की बारिकी से तस्दीक कर उस स्थान पर गड्डा खुदवाया गड्डे मे एक व्यक्ति (पुरूष) की लाश निकली जिसकी लोगों के समक्ष पहचान करवाई वह लाश रसु पिता रूपा डामोर की लाश मिली।। संदेही आरोपी पारसिहं पिता मादु डामोर को थाना लाया गया जिससे रसु डामोर की मृत्यु के संबंध मे पुछताछ करने पर पारसिंह ने बताया मेरा ओर रसु डामोर की पत्नी का प्रेम प्रसंग संबंध था जो हम दोनो आये दिन चोरी छुपके मिलते थे कि दिनांक 13.11.2024 की रात्रि मे आरोपी पारसिहं मृतक रसु डामोर की पत्नी से मिलने उसके घर गया था मृतक के घर के अंदर साईड वाले कमरे मे मृतक की पत्नी आरोपिया गुड्डीबाई व आरोपी पारसिहं डामोर को कमरे मे मृतक रसु ने देख लिया तो आरोपी पारसिंह ने मृतक रसु को पीछे से पकडा व आरोपिया मृतक की पत्नी गुड्डीबाई ने फालका गले मे फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी बाद आरोपीगणो ने मृतक रसु का शव आरोपी पारसिहं के खेत की मेड मे गाड दिया। आरोपिया मृतक की पत्नी गुड्डीबाई व आरोपी पारसिहं के विरूद्ध थाना काकनवानी पर अपराध क्रमांक 297/2024 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया ।





