स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य एवं अद्वितीय तिरंगा ध्वज यात्रा
लोटस ग्रुप ने किया फिर एक नवाचार

यश राठौर
बड़नगर । लोटस ग्रुप के 20 वर्ष पूर्ण होने पर..12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य एवं अद्वितीय तिरंगा ध्वज यात्रा निमित्त मंदिर समिति एवं समस्त प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु लोटस ग्रुप ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ! संस्था प्रबंधन द्वारा सर्वप्रथम मां कालिका किला प्रांगण समिति के प.अभिषेक जोशी, स्वाति मिश्रा, बंटी राठौर एवं प. गुंजन जोशी का आभार व्यक्त किया ! तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी महोदय धीरेंद्रेर पराशरत, तहसीलदार श्रीमती माला रॉय, एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण का आभार व्यक्त किया! पुलिस थाना बड़नगर के SDOP महेंद्रसिंह परमार ,थाना प्रभारी अशोक पाटीदार एवं समस्त पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया ! नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदया सुश्री कमला कोल एवं समस्त अधिकारी , कर्मचारी एवं स्वच्छताकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया ! लोटस ग्रुप के डायरेक्टर जितेंद्रसिंह राजावत ने बताया कि इस प्रकार के बड़े आयोजन शासन प्रशासन के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते ! कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात आयोजन कर्ता इन्हें भूल ही जाते है जबकि पर्दे के पीछे के नायक तो यही है..इनकी सबसे ज्यादा मेहनत होती है ! अतः यह नवाचार लोटस ग्रुप द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है ताकि अन्य व्यक्ति और संस्था भी कार्यक्रम आयोजन के पश्चात इनके आभार हेतु प्रेरित हो सके ! वास्तव में राजावत का यह नवाचार प्रशंसनीय है ! निश्चित रूप से यह नवाचार भविष्य में कई संस्थाओं को इस प्रकार से आभार व्यक्त करने हेतु प्रेरित करेगा !






