
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ यादव “होली के रंग, सर्व समाज के संग” अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के जन प्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल ने भी मुख्यमंत्री के निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गुलाल से तिलक लगाकर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की और से रंग उत्सव होली पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं बंधाई दी।






