क्राइमदेशमध्यप्रदेश

कुएं में तैरता मिला एस आई नगीन कटारा का शव, हत्या, हादसा या आत्महत्या – जांच में उलझा मामला

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । जिले के मेघनगर तहसील के रम्भापुर गांवों में कटारा तोड़ी में रहने वाले एस आई नगीन कटारा का शव उनके ससुराल सजेली गांव में एक कुएं में तैरता हुआ मिला। नगीन कटारा आलीराजपुर जिले के बोरी थाने में पदस्थ थे।

घटना की सूचना मिलते ही मेघनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। मामला हत्या, हादसा या आत्महत्या – इन तीनों एंगल से उलझा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!