क्राइमदेशमध्यप्रदेश
किराना दुकान चला रहे 60 वर्षीय की गला रेतकर निर्मम हत्या
पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस जांच मे जुटी

थांदला । लिमडी मुख्य मार्ग पर स्थित झापादरा गांव में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हे, किराना दुकान चला रहे 60 वर्षीय दलजी पिता टीटा डामोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात अज्ञात हमलावरों द्वारा अंजाम दी गई, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी कर रही हे, और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी जारी ।





