देशमध्यप्रदेश

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव 

संदीप वर्मा

झाबुआ । जिले के ग्राम खांडियाखाल (मातुसला) में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंची दो मासूम बच्चियों की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चियां वडलीपाड़ा गांव की रहने वाली थीं और उनकी उम्र क्रमशः 6 और 8 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।

ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में खोजबीन शुरू की और स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा बचाव दल को भी मौके पर भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!