देशमध्यप्रदेश

विश्व साइकिल दिवस पर झाबुआ पुलिस की अनोखी पहल 

साइकिल रैली के ज़रिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झाबुआ । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झाबुआ पुलिस द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह पुलिस लाइन झाबुआ से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली को ज़िला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग हेतु जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिल जैसे पारंपरिक और पर्यावरण-मित्र वाहन के महत्व को पुनः रेखांकित करना था। उल्लेखनीय है कि विश्व साइकिल दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी, जिसकी पहल अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्ज़ेक सिबिल्सकी द्वारा की गई थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ जीवन, हरित जीवन” जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें, जिससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि पर्यावरण भी संरक्षित होगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखा गया और पुलिस की इस पहल की सराहना की गई।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!